समाचार

गणिनी आर्यिका आर्ष मति माताजी का रहा सानिध्य : भगवान महावीर की निकाली विशाल शोभायात्रा


श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मन्दिर में तीर्थंकर भगवान महावीर को रथ पर विराजमान करके भक्तों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम गणिनी आर्यिका आर्ष मति माताजी के सानिध्य में हुआ। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने तीर्थंकर की भव्य आरती उतारी। पढ़िए यह शुभम जैन की विशेष रिपोर्ट…


छीपीटोला (आगरा)। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मन्दिर में तीर्थंकर भगवान महावीर को रथ पर विराजमान करके भक्तों द्वारा एमडी जैन इंटर कॉलेज हरी पर्वत में भव्य मंगल प्रवेश गणिनी आर्यिका आर्ष मति माताजी के सानिध्य में हुआ। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने तीर्थंकर की भव्य आरती उतारी। श्रद्धालुओं का छीपीटोला जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत हुआ। तत्पश्चात श्री भगवान महावीर के अभिषेक हुए तथा मंत्रों द्वारा श्रीजी को विराजमान किया।

आर्यिका आर्ष मति माताजी ने मंगल उद्बोधन में कहा कि आगरा के छीपीटोला जैन समाज ने जो इतिहास रचा है, वह हम कभी भूल नहीं पाएंगे। महावीर जयंती पर शोभायात्रा कैसे निकाली जाती है, यह छीपीटोला आगरा जैन समाज से सीखें। इस महावीर जयंती पर महिला मंडलों द्वारा, युवा मंडलों, बाल मंडलों द्वारा बालिका मंडलों द्वारा जो उत्साह देखने में मिला है, वह आज तक कहीं और देखने में नहीं मिला। युवा शक्ति वह ताकत है, जो पहले तो कोई काम हाथ में लेती नहीं और अगर हाथ में लेती है तो पीछे नहीं हटती।

हुआ सम्मान समारोह

शाम को आर्यिकाश्री के सानिध्य में आनंद यात्रा और सम्मान समारोह हुआ, जिसमें सभी महिला मंडल, युवा मंडल, बालिका मंडल और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाहुबली एंड पार्टी ललितपुर द्वारा भक्ति गीत गाए गए। इस अवसर पर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर छीपीटोला के अध्यक्ष दिलीप जैन, मंत्री प्रवेष जैन, रथ यात्रा संयोजक अनिल जैन, अमित जैन, रविन्द्र जैन, मनोज जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, सत्येन्द्र जैन, प्रवीण जैन, मुरारी लाल, प्रदीप जैन, मुन्ना लाल जैन, चंद्र मोहन जैन, रोहित जैन, डब्बू जैन, आशु जैन, दीपक जैन, मोनू जैन, बासु जैन मीडिया प्रभारी दिलीप जैन, राहुल जैन, शुभम जैन आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page