समाचार

हावड़ा एक्सप्रेस से 27 दिसम्बर को रवाना होगा दल : 301 यात्रियों का दल करेगा पांच दिवसीय सम्मेद शिखर जी यात्रा


श्री वात्सल्य सम्मेद शिखर जी यात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में जयपुर के प्रतापनगर से 301 यात्रियों का दल पांच दिवसीय शाश्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी की धार्मिक यात्रा पर बुधवार, 27 दिसम्बर को रवाना होगा। यह दल शनिवार, 30 दिसम्बर को सम्मेद शिखर जी से वापस रवाना होकर रविवार, 31 दिसम्बर को रात्रि में जयपुर लौटेगा। पढ़िए अनमोल सेठी की रिपोर्ट…


जयपुर। श्री वात्सल्य सम्मेद शिखर जी यात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में जयपुर के प्रतापनगर से 301 यात्रियों का दल पांच दिवसीय शाश्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी की धार्मिक यात्रा पर बुधवार, 27 दिसम्बर को रवाना होगा। यह दल शनिवार, 30 दिसम्बर को सम्मेद शिखर जी से वापस रवाना होकर रविवार, 31 दिसम्बर को रात्रि में जयपुर लौटेगा। श्री वात्सल्य शिखर यात्रा संघ सदस्यों ने बताया कि उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस यात्रा में शामिल होने वाले यात्री मंगलवार 26 दिसम्बर को रात्रि 12 बजे बसों द्वारा प्रतापनगर से रवाना होकर जयपुर जंक्शन पहुंचेंगे।

यात्रा दल यात्रा बुधवार, 27 दिसम्बर को प्रातः 4.30 बजे जोधपुर हावड़ा ट्रेन द्वारा रवाना होगा। इस मौके पर आयोजित होने वाले रवानगी समारोह में राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री मनीष बैद, राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, कमलेश जैन बावड़ी वाले, जितेन्द्र जैन जीतू, महेश सेठी, पूरण जैन चौरू, हुकम जैन डिबरू, महेंद्र जैन पचाला, अमन जैन कोटखावदा सहित समाज के गणमान्य श्रेष्ठीजन सभी यात्रियों को तिलक- माल्यार्पण कर विदाई देते हुए ट्रेन को जैन ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे।

यात्रा दल गुरुवार, 28 दिसम्बर को पारसनाथ स्टेशन पहुंचेगा, जहां से बसों द्वारा मधुबन पहुंचेगा। सभी यात्री शुक्रवार 29 दिसम्बर को सामूहिक रूप से पर्वत वन्दना करेंगे। इस मौके पर पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर चलेंगी। शनिवार, 30 दिसम्बर को तलहटी स्थित मंदिरों के सामूहिक दर्शन एवं जिनेन्द्र भक्ति पूजा अर्चना करेंगे। इस मौके पर सम्मेद शिखर जी में प्रवासरत आचार्यों, मुनिराजों एवं आर्यिका माताजी के दर्शन लाभ प्राप्त कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page