समाचार

शांतिनाथ भगवान के त्रय कल्याणक महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब : पंचामृत अभिषेक और भजन संध्या में भावविभोर हुआ टोंक


श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा तख्ता टोंक में बुधवार से शुरू हुआ त्रय कल्याणक महोत्सव अब अपने धार्मिक शिखर की ओर अग्रसर है। गुरुवार को हुए पंचामृत अभिषेक और भव्य भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। टोंक से पढ़िए, यह खबर…


टोंक। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा तख्ता टोंक में बुधवार से शुरू हुआ त्रय कल्याणक महोत्सव अब अपने धार्मिक शिखर की ओर अग्रसर है। गुरुवार को हुए पंचामृत अभिषेक और भव्य भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप और मोक्ष इन तीनों कल्याणकों की स्मृति में आयोजित इस आयोजन ने पूरे शहर को धार्मिक आभा से सराबोर कर दिया।

पंचामृत से हुआ विशेष अभिषेक

14 मई को सुबह भगवान शांतिनाथ का विशेष पंचामृत अभिषेक हुआ, जिसमें 25 प्रकार के पवित्र रसों से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। यह दृश्य अत्यंत दिव्य और अलौकिक रहा, जब भक्ति रस में भीगे श्रद्धालु शांतिनाथ भगवान की आराधना में लीन दिखे। अभिषेक के दौरान जयकारों से मंदिर परिसर गूँज उठा।

संध्या बनी संगीतमय

शाम को आरती और शास्त्रसभा के बाद हुई भजन संध्या में भोपाल से पधारे केशव एंड पार्टी के कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में डुबो दिया। भजन संध्या के दौरान वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो गया और श्रद्धालु देर रात तक भावविभोर होकर झूमते रहे।

समाजजनों की सराहनीय भागीदारी

इस पावन अवसर पर महिला मंडल, बालिका मंडल, धर्मसागर पाठशाला और शांतिधारा परिवार के सदस्यों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की सफलता में समाज के हर वर्ग का योगदान रहा। समाज प्रवक्ता पवन कंटान एवं विकास जागीरदार ने बताया कि 15 मई को श्री शांतिनाथ विधान मंडल का आयोजन बड़े मंदिर में किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों के आने की उम्मीद है।

प्रमुख समाजसेवियों की उपस्थिति

महोत्सव में भागचंद फुलेता, धर्मचंद दाखिया, कमल सर्राफ, विकास अत्तार, सुनील सर्राफ, कमल आंडरा, सुरेश मलारना, पुनीत जागीरदार, सोनू पासरोटिया, जिवेंद्र आंडरा, प्रदीप आंडरा, अंकित आंडरा, मनीष अत्तार, आकाश बोरदा और नरेंद्र अत्तार सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page