समाचार

लिटिल चैंप एकेडमी में सजी फैंसी ड्रेस की मनमोहक महफिल : ‘मिसाइल मैन’ ने मारी बाजी


स्थानीय धान मंडी स्थित लिटिल चैंप एकेडमी स्कूल में नन्हे बच्चों की प्रतिभा और कला का संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ में स्कूली बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में सज-धजकर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कुचामनसिटी से सुभाष पहाड़िया की रिपोर्ट…


कुचामन सिटी। स्थानीय धान मंडी स्थित लिटिल चैंप एकेडमी स्कूल में नन्हे बच्चों की प्रतिभा और कला का संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ में स्कूली बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में सज-धजकर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह और उनकी मेहनत ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

विविध रूपों में नजर आई देश की संस्कृति और शक्ति

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय का प्रांगण लघु भारत के रूप में नजर आया। नन्हे मुन्ने बच्चे मिसाइल मैन (डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम), डॉक्टर, फौजी, पुलिस, वकील और शेफ जैसे किरदारों में नजर आए। वहीं कुछ बच्चों ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, मां सरस्वती और देश के अन्नदाता किसान का रूप धरकर अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया। खास बात यह रही कि बच्चों ने न केवल वेषभूषा पहनी, बल्कि उन महापुरुषों जैसा आचरण और संवाद बोलकर उपस्थित दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

इन्होंने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान नवीन बडजात्या, उमंग जैन और ईना गगवाल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें समाज के विभिन्न पात्रों के महत्व की समझ मिलती है। अतिथियों ने बच्चों को उनकी शानदार तैयारी और मंच पर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

मिसाइल मैन को मिला प्रथम पुरस्कार

प्रतियोगिता के अंत में परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यानी ‘मिसाइल मैन’ के रूप में नजर आए छात्र को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान के पुरस्कार से नवाजा गया। अंत में बबीता बडजात्या ने सभी अभिभावकों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page