सिद्ध क्षेत्र सोनागिर स्थित भगवान चंद्रप्रभु के मुख्य 57 नंबर मंदिर से अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े 10 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर की दान पेटी भी तोड़कर उसमें रखी नकदी पार कर दी। दतिया से मनोज जैन नायक की यह खबर…
दतिया। सिद्ध क्षेत्र सोनागिर स्थित भगवान चंद्रप्रभु के मुख्य 57 नंबर मंदिर से अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े 10 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर की दान पेटी भी तोड़कर उसमें रखी नकदी पार कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मंदिर पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है और इसके ठीक सामने पुलिस चौकी मौजूद थी। चोरी के समय चौकी पर तैनात चार में से तीन गार्ड छुट्टी पर थे जबकि, चौथा गार्ड सो रहा था। इसके बावजूद चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चालू नहीं थे, जिससे पुलिस को प्रारंभिक साक्ष्य जुटाने में कठिनाई हो रही है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि इस चोरी में मंदिर या तीर्थ क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी वर्ष 2023 में भी चोरों ने इसी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए चौकी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया। एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा। यह मंदिर पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है और इसके ठीक सामने पुलिस चौकी मौजूद थी। चोरी के समय चौकी पर तैनात चार में से तीन गार्ड छुट्टी पर थे जबकि, चौथा गार्ड सो रहा था। इसके बावजूद चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चालू नहीं थे।
जिससे पुलिस को प्रारंभिक साक्ष्य जुटाने में कठिनाई हो रही है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि इस चोरी में मंदिर या तीर्थ क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2023 में भी चोरों ने इसी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए चौकी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया। एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा। एक अन्य जानकारी के अनुसार 3 किलो का सिंहासन भी चोरी कर ले गए। घटना स्थल पर चौकीदारी की जिम्मेदारी वाले चार में से तीन गार्ड छुट्टी पर थे और केवल एक गार्ड मौजूद था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।













Add Comment