दिगंबर जैन समाज, जैन युवा समिति तथा दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चोें ने बैंडबाजों के साथ गढ़ी से विहार कर डडूका पहुंची। आचार्य श्री विराग सागरजी की सुशिष्या आर्यिका श्री विश्वासश्री माताजी तथा क्षुल्लिका श्री विकंठश्री की अगवानी की। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। दिगंबर जैन समाज, जैन युवा समिति तथा दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चोें ने बैंडबाजों के साथ गढ़ी से विहार कर डडूका पहुंची। आचार्य श्री विराग सागरजी की सुशिष्या आर्यिका श्री विश्वासश्री माताजी तथा क्षुल्लिका श्री विकंठश्री की अगवानी की। सायंकालीन आनंद यात्रा में माताजी ने सभी से धर्म का मार्ग प्रशस्त करने आग्रह किया। प्रातः गर्भ गृह के पार्श्वनाथ भगवान का जलाभिषेक माताजी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ समाजजनों ने किया। प्रातः कालीन प्रवचन श्रृंखला के शुभारंभ पर जैन समाज डडूका के पंचों ने माताजी को ससंघ डडूका में शीतकालीन वाचना के लिए श्रीफल भेंट कर आमंत्रण दिया।
माताजी से निवेदन किया कि वो डडूका में प्रवास करें
इस अवसर पर माताजी ने श्रद्धा का महत्व बताते हुए कहा कि श्रद्धा और त्रि-रत्नों सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान,सम्यक चारित्र का संगम ही भक्त से भगवान बनने का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राजेश के शाह ने माताजी से निवेदन किया कि वो डडूका में प्रवास कर धर्म और ज्ञान गंगा के प्रवाह द्वारा श्रावकों के ज्ञान को सही दिशा प्रदान करें। जिनवाणी स्तुति के साथ संपन्न प्रातःकालीन सभा का संचालन राजेंद्र कोठिया ने किया। आयोजन मे रमनलाल शाह, अशोक शाह, अजीत कोठिया, अजीत शाह, योगेश शाह, दिनेश जे शाह, धनपाल शाह, भरत जैन, धनपाल सेठ, विजयचंद सेठ, महिला मंडल की बहनों सहित कई सदस्यों ने हिस्सा लिया। आहार चर्या का लाभ बदामी लाल कोटिया परिवार को मिला। यह जानकारी समाज प्रवक्ता राकेश शाह ने दी।













Add Comment