आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का निवाई से पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में होने वाले पंचकल्याणक के लिए मंगल विहार जारी है। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में 18 से 22 फरवरी तक श्रीमद् चौबीसी जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा आचार्यश्री वर्धमान सागर जी के प्रमुख सानिध्य में होगा। निवाई से राजेश पंचोलिया की यह खबर…
निवाई। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का निवाई से पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में होने वाले पंचकल्याणक के लिए मंगल विहार जारी है। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में 18 से 22 फरवरी तक श्रीमद् चौबीसी जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा आचार्यश्री वर्धमान सागर जी के प्रमुख सानिध्य में होगा। बुधवार को भामाशाह अशोक पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के रामपुरा में विहार के दौरान सड़क पर दर्शन किए। उन्होंने आचार्य श्री से अनेक धार्मिक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर पदमपुरा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के पदाधिकारी और टोंक, निवाई, जयपुर अन्य नगरों के समाजजन भी उपस्थित रहे। अशोक पाटनी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के मंगल विहार में जैन ध्वज लेकर नंगे पैर पैदल भी चले। उल्लेखनीय है कि अशोक जी पाटनी दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा पंच कल्याणक महा महोत्सव के परम शिरोमणि संरक्षक भी है।
पदम प्रभु के दर्शन के लिए आचार्य संघ भी उत्साहित
इसके पूर्व 4 फरवरी को आचार्य श्री संघ की आहार चर्या शर्मा तोल कांटा वेयर हाउस कोठून पर हुई। दोपहर को 6.4 किमी मंगल विहार कर रात्रि विश्राम ओमप्रकाश के परिसर बालाजी मंदिर रामपुरा जयपुर रोड पर हुआ। 5 फरवरी को आचार्यश्री वर्धमान सागर जी का 3 किमी विहार होगा तथा नाथू लाल जैन के परिसर चाकसू रोड पर आहरचर्या होगी। परमीत जैन, पवन बोहरा, मोहित चंवरिया, आशीष के अनुसार मंगल विहार में निवाई, जयपुर, टोंक ,बोली, किशनगढ़ आदि अनेक नगरों के पुरुष और महिलाएं चल रही है। राजनीतिक, सामाजिक पदाधिकारी भी आचार्य श्री का दर्शन कर रहे हैं। पदमपुरा के श्री पदम प्रभु के दर्शन के लिए आचार्य संघ भी उत्साहित है।













Add Comment