समाचार

फेडरेशन का युवक-युवती परिचय सम्मेलन भव्यता एवं गरिमामय रहा : सभी समाजजनों के अथक प्रयासों से आयोजन निर्विघ्न पूर्ण हुआ 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का युवक-युवती परिचय सम्मेलन भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समर्पित नेतृत्व और सामूहिक प्रयासों से यादगार आयोजन बना।  


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा विगत दिवस किया गया परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। यह आयोजन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। सम्मेलन की सफलता का श्रेय निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका के दूरदर्शी नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन को जाता है। उल्लेखनीय है कि पैर में फ्रैक्चर के कारण चिकित्सकीय बेडरेस्ट पर होने के बावजूद उन्होंने संपूर्ण आयोजन की कमान संभाली और आयोजक टीम को निरंतर दिशा-निर्देशन व प्रेरणा प्रदान की। परिचय सम्मेलन में सांसद शंकर लालवानी एवं विधायक मालिनी गौड उपस्थिति उल्लेखनीय रही। आयोजन की सफलता में संगठन के समस्त पदाधिकारियों, दंपत्ति सदस्यों तथा विभिन्न स्तरों पर जुड़े कार्यकर्ताओं का प्रत्यक्ष एवं परोक्ष योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। राष्ट्रीय प्रभारियों यशकमल अजमेरा (जयपुर), जेके जैन (कोटा), ममता जैन (रायपुर), प्रशांत जैन (जबलपुर), राजीव गिरधरवाल (भोपाल), संजय पापड़ीवाल (इंदौर) एवं प्रदीप गंगवाल (इंदौर) ने अपने दायित्वों का उत्कृष्टनिर्वहन करते हुए आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इसी प्रकार राष्ट्रीय समन्वयकों, विशेष सहयोगियों, समस्त रीजन अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्षों तथा विभिन्न ग्रुप्स के सदस्यों ने मंच व्यवस्था, पंजीयन, किट वितरण, भोजन, इन्क्वायरी एवं अन्य व्यवस्थाओं को अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया। आगंतुकों द्वारा इन व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई।

सभी सहयोगियों ने भी दक्षता के साथ अपने दायित्व निभाए

सम्मेलन के दौरान ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, मंडप उद्घाटन, परिचय पुष्प पत्रिका विमोचन एवं भोजनशाला उद्घाटन सभी सत्र गरिमामय हुए। परिचय पुष्प पत्रिका के संपादक मंडल के अथक परिश्रम से पत्रिका आकर्षक एवं उत्कृष्ट स्वरूप में प्रस्तुत हुई। कार्यक्रम की सजीवता में एंकर अनुराग जैन (इंदौर) एवं डॉ. प्रीति जैन (जबलपुर) की प्रभावशाली प्रस्तुति ने विशेष योगदान दिया। तकनीकी एवं मंच संचालन से जुड़े सभी सहयोगियों ने भी दक्षता के साथ अपने दायित्व निभाए। प्रतिकूल मौसम एवं यात्रा की कठिनाइयों के बावजूद देश के विभिन्न अंचलों से पधारे पदाधिकारियों, प्रत्याशियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक सफल एवं गरिमामय बनाया। संगठन पदाधिकारियों शिरोमणि संरक्षक पुष्पा प्रदीप कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर मोहिनी जैन झांझरी, राष्ट्रीय महासचिव विनय अनिता जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन रुचि जैन कासलीवाल ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस परिचय सम्मेलन की विस्तृत जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page