समाचार

द्वितीय निःशुल्क घुटना रोग जांच एवं निदान शिविर में 122 रोगियो की जांच : निःशुल्क घुटना रोग जांच एवं निदानमहावीर इंटरनेशनल की ओर से 60 हजार की आयुर्वेदिक दवाइयां निःशुल्क वितरित


महावीर इंटरनेशनल डडूका की ओर द्वितीय निःशुल्क घुटना रोग जांच एवं निदान शिविर में डॉ. प्रीतेश जैन गांधी की ओर 122 रोगियों की निःशुल्क जांच कर करीब 60 हजार की आयुर्वेदिक दवाइयां निःशुल्क वितरित की। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। महावीर इंटरनेशनल डडूका की ओर द्वितीय निःशुल्क घुटना रोग जांच एवं निदान शिविर में डॉ. प्रीतेश जैन गांधी की ओर 122 रोगियों की निःशुल्क जांच कर करीब 60 हजार की आयुर्वेदिक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में केंद्र पदाधिकारियों ने चिकित्सक दल का सम्मान किया। इस शिविर में डडूका, परतापुर, बेडवा, खोड़न, मलाना, अवलपूरा, सामाघरा, मोर , बाई का गड़ा सहित 11से अधिक गांवों से आए घुटना, जॉइंट पेन और कमर दर्द से पीड़ित रोगियों ने महावीर इंटरनेशनल डडूका की ओर पार्श्वनाथ क्लिनिक गोपीनाथ का गढ़ा के चिकित्सकों से प्राप्त दवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में केंद्र अध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी, शिविर संयोजक सुंदर लाल पटेल, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया,सचिव अशोक कुमार रावल, संरक्षक मणिलाल सूत्रधार, संरक्षक जीवनराम पाटीदार, पूर्व अध्यक्ष जगदीश वागड़िया, सरपंच प्रशासिका रेखा महवाई, जनार्दन राय नागर, ललिताशंकर जोशी, विजयपाल गहलोत, हिम्मत सिंह सोलंकी,राजेंद्र महवाई ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अजीत कोठिया, सुंदर लाल पटेल तथा मणिलाल सूत्रधार ने चिकित्सकों डॉ प्रीतेश जैन गांधी, डा. मनीष राठौड़ तथा चिकित्सा सहयोगियों का दुपट्टा ओढ़ाकर बहुमान किया। शिविर में पंजीकृत रोगियों को को डॉ. प्रीतेश गांधी ने अपने पार्श्वनाथ क्लिनिक में दवाइयों पर 25 प्रतिशत राहत देने की घोषणा की। गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया की मांग पर डॉ प्रीतेश जैन गांधी ने डडूका में वर्ष में दो बार निःशुल्क घुटना जांच शिविर लगाने की घोषणा की। कार्यक्रम संचालन अजीत कोठिया, रणजीत सिंह सोलंकी तथा जनार्दन नागर ने किया। पंजीयन में सहयोग जीवनराम पाटीदार का रहा। आभार प्रदर्शन शिविर संयोजक सुंदर लाल पटेल ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page