समाचार

तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का समापन: संस्था पदाधिकारियों ने जताया आभार 


राजस्थान सरकार, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर अजमेर और महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा भामाशाह के सहयोग से तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन से संपन्न हुआ। इसमें सभी सहयोगियों समाजजनों का आभार जताया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी। राजस्थान सरकार, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर अजमेर और महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा भामाशाह के सहयोग से तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन से संपन्न हुआ। यह समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव सेवा जिओ और जीने दो सबकी सेवा सबको प्यार दोस्ती से सेवा का सामाजिक चेतना का उत्सव था। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल कुचामन की ओर से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण, वक्तागण, भामाशाह, सेवाभावी प्रबुद्ध नागरिक, पत्रकार बंधु, वीर, वीरा, युवा कुचामन की सभी धार्मिक समाजिक संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों सदस्यों तथा समस्त नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। जिनकी उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। विशेष रूप से उन सभी सहयोगकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं को साधुवाद, जिन्होंने दिन-रात परिश्रम कर आयोजन को सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं स्मरणीय बनाया। आप सभी का योगदान ‘आओ अपना फर्ज निभाएं मानवता का कर्ज चुकाएं’ की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। आशा है कि भविष्य में भी आप सभी का मार्गदर्शन, सहयोग एवं स्नेह महावीर इंटरनेशनल कुचामन को सामाजिक सेवा संपर्ण केंद्र बनाए रखने में निरंतर प्राप्त होता रहेगा। एक बार पुनः आयोजन की सफलता हेतु आप सभी को सादर धन्यवाद।

इन्होंने जताया आभार 

वीर सुभाष पहाडिया जैन, वीर कैलाशचंद पांडया जैन, वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाडिया एवं समस्त महावीर इंटरनेशनल परिवार कुचामन सिटी ने आभार जताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page