समाचार

णमोकार तीर्थ पहुंचे मप्र तीर्थक्षेत्र कमेटी महासमिति पदाधिकारी : अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में दायित्वों का करेंगे निर्वहन 


 महाराष्ट्र प्रांत के नासिक जिले के अंतर्गत णमोकार तीर्थ पर 6 से 25 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं महामस्तकाभिषेक होने जा रहा है। इसमें मप्र से अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए समाजजन नासिक पहुंचे और आचार्यश्री देवनंदी जी को श्रीफल भेंट किया। णमोकार तीर्थ (नासिक) से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह रिपोर्ट…


णमोकार तीर्थ (नासिक)। महाराष्ट्र प्रांत के नासिक जिले के अंतर्गत णमोकार तीर्थ पर 6 से 25 फरवरी तक होने जा अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं महामस्तकाभिषेक में सक्रिय भूमिका, दायित्व, निर्वहन के लिए दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन बडजात्या तथा भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के डीके जैन, कार्यकारी अध्यक्ष महामंत्री राजकुमार जैन घाटे, राष्ट्रीय चेयरमेन जीर्णाेद्धार कमेटी के जैनेश झांझरी तथा कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन पापडीवाल सहित अनेक पदाधिकारीगण णमोकार तीर्थ पहुंचकर आचार्य श्री देवनंदी जी को श्रीफल अर्पित कर आवश्यक चर्चा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड के प्रभारी संतोषकुमार जैन घड़ी अपने साथियों के साथ णमोकार तीर्थ महोत्सव की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मध्यप्रदेश की विभिन्न गतिविधियों का नेतृत्व मार्गदर्शन कर रहे हैं।

दो वाटर कूलर तथा एक वाशिंग मशीन लगाएंगे 

तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के प्रचार प्रमुख राजेश जैन रागी बकस्वाहा ने बताया कि णमोकार तीर्थ के आगामी फरवरी माह में होने वाले दशक के सबसे वृहद पंचकल्याणक महोत्सव के संबंध में विस्तार से चर्चाएं गुरुदेव और महोत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष जैन पेंढारी के साथ हुई। इस मौके पर मध्यांचल के कोषाध्यक्ष प्रमोद पापडीवाल ने अनुठी योजना के प्रभारी अशोक जैन, कैलाश सेठी की विशेष अनुशंसा पर मध्यांचल की ओर से दो वाटर कूलर तथा एक वाशिंग मशीन शीघ्रातिशीघ्र णमोकार तीर्थ पर श्रावकों को शुद्ध जल और त्यागी वृत्तियों के कपडे धोने के लिऐ अनूठी योजना के तहत स्थापित करने की घोषणा भी की।

मध्य प्रदेश को मिलेगा मस्तकाभिषेक का विशेष अवसर

डीके जैन जो कि इस पंचकल्याणक महोत्सव में कलश आवंटन समिति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद का दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं और उन्हें 6 से 13 फरवरी तक होने वाले णमोकार तीर्थ के अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक के बाद मध्यप्रदेश के जैन समाज को 15 फरवरी के दिन महामस्तकाभिषेक का विशेष अवसर भी गुरुदेव ने प्रदान किया। इस सौभाग्य को प्राप्त करने के लिए कमेटी ने प्रदेश के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page