तिलकनगर तिलक बस्ती में रविवार को धर्म और संस्कृति और संस्कार का अद्भुत संगम देखने में आया। मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के सानिध्य में यहां हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस हिंदू सम्मेलन में मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज ने सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि संयम, साधना, आचरण और व्यवहार को बदलना होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर….
इंदौर। तिलकनगर तिलक बस्ती में रविवार को धर्म और संस्कृति और संस्कार का अद्भुत संगम देखने में आया। अंतर्मखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के सानिध्य में यहां हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस हिंदू सम्मेलन में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज ने सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि संयम, साधना, आचरण और व्यवहार को बदलना होगा। हमें भारत की संस्कृति को, सभ्यता को जो नुकसान पहुंचा है। उसकी भरपाई तभी कर पाएंगे कि जब हम अपनी पूजा पद्धति, अपने आराध्यों को अलग-अलग करके हम देश की बात करें और संस्कृति की रक्षा की बात करें। उन्होंने कहा कि हमारी पूजा पद्धातियां हैं, हम उसको अपने मंदिर तक, अपने घरों तक, अपनी अंतरात्मा तक सीमित कर दे तो शायद हम एक साथ संगठित हो सकते हैं। मुनिश्री ने कहा कि महावीर में गुण थे। जो अर्हंत में गुण थे। उन गुणों की आराधना उन गुणों के प्रति सम्मान का भाव रखना तो हिंदू सम्मेलन की सार्थकता है। मुनि श्री पूज्य सागर जी ने हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित सभी समाजजनों को कर्म, व्यवहार और आराधना के प्रति समर्पित रहने के लिए कहा।

आध्यात्मिक शक्ति को संचित करें
हिंदू सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विशाल सरोठिया ने आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संघ का सांगोपांग इतिहास से परिचित करवाते हुए हिंदू समाज को संगठित होकर विधर्मियों से सामना करने की अपील की। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्चरीय विश्वविद्यालय की राजयोगिनी अंबिका दीदी ने भी हिंदू सम्मेलन में उपस्थित जनसमुदाय को आत्म संयम, शांति और आराधना के साथ संगठित रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि रोज आप योग किया करें और अपनी आध्यात्मिक शक्ति को संचित करें। हिुदू सम्मेलन का संचालन कर रहे सम्मेलन के संयोजक राहुल जैन ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।

मंगलाचरण का नाट्य रूपांतरण
सम्मेलन का आगाज अतिथि सांसद शंकर लालवानी, ब्रह्माकुमारी अबिका दीदी, ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी और समाजजनों ने मिलकर किया। हिंदू सम्मेलन में मंगलाचरण के रूप में नृत्य नाटिका का उत्कृष्ट प्रदर्शन श्रेष्ठा जैन ने किया। मिनल जैन और महिला मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। सम्मेलन के आरंभ में वंदे मातरम का संगीतमय गायन किया गया।
यह समाजजन और सहयोगी रहे मौजूद
इस अवसर पर विमल अजमेरा, पूर्व पार्षद होलासराय सोनी, दिलीप शर्मा, पार्षद राजेश उदावत, सचिन जैन, सोनू जैन, पार्षद राजीव जैन अविनाश पचौरी, राजेश जैन श्रीफल, पियूष गुप्ता सीए डीके जैन, डीके जैन डीएसपी, नरेंद्र वेद, कैलाश जैन, निखिल मिनल जैन, मोतीलाल, मयंक पहाड़िया, विशाल जैन विजय ऋषभ जैन, राजेंद्र गंगवाल मीना स्वतंत्र जैन, प्रेमलता विवेक जैन,शरद जैन आदि मौजूद रहे।













Add Comment