समाचार

बावनगजा में महामस्तकाभिषेक 17 जनवरी को: भक्ति, त्याग और पुण्य का अद्वितीय महासंगम बनेगा यह आयोजन 


विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी ट्रस्ट कमेटी की ओर से विश्व की सबसे प्राचीन और विशाल जिन प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन मुनिश्री प्रणुत सागर जी महाराज संसघ के सान्निध्य में होगा। बावनगजा से पढ़िए, यह खबर…


बाबनगजा। विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी ट्रस्ट कमेटी की ओर से विश्व की सबसे प्राचीन और विशाल जिन प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक आयोजित किया जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह आयोजन 17 जनवरी को आचार्यश्री भगवान विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से उनके शिष्य मुनिश्री प्रणुत सागर जी महाराज संसघ के सान्निध्य में होने जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद डोसी ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति, त्याग और पुण्य का अद्वितीय महासंगम बनेगा। आप सपरिवार पधारकर विश्व के सबसे बड़े भगवान श्री आदिनाथ का अभिषेक कर अपने जीवन को धन्य करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आयोजक श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी ट्रस्ट कमेटी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page