समाचार

टैलेंट हंट में मेडिकल स्टूडेंट्स का जलवा : कुलाधिपति सुरेश जैन एवं फर्स्ट लेडी वीना जैन ने दिया मंगल आशीर्वाद


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एड रिसर्च सेंटर के स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट-एरिदमिया 2025 के फैशन शो की ब्वायज़ प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने अपना परचम लहराया। कई खिताब अपने नाम किए। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एड रिसर्च सेंटर के स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट-एरिदमिया 2025 के फैशन शो की ब्वायज़ प्रतियोगिता में एमबीबीएस थर्ड ईयर 2023-24 के मानिक शहरावत- अश्वथामा, जबकि गर्ल्स में एमबीबीएस थर्ड ईयर की वंशिका शर्मा- एथेना विजेता रहीं। टैलेंट एंड हंट प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2025-26 के आर्यन लाखर विजेता रहे। ओजी फाइनल ईयर 2024-25 की खुशी जैन- क्वीन ऑफ हार्ट्स और ओजी फाइनल ईयर 2021-22 की कशिश जैन- हार्ले क्वीन ने शॉ टॉपर का खिताब अपने नाम किया। बेस्ट वॉक का टाइटल ओजी फाइनल ईयर 2021-22 की तिथि- मां गंगा और नेपो फाइनल ईयर 2022-23 की कृष्णगी- राधा रानी को मिला। इससे पूर्व कुलाधिपति सुरेश जैन, मुरादाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफालीसिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि, फर्स्ट लेडी वीना जैन, निदेशक प्रशासन अभिषेक कपूर, मेडिकल साइंसेज के डीन प्रो. एसके जैन, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह, वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीथपाल सिंह मटरेजा, फैकल्टी ऑफ पैथोलॉजी की एचओडी एवम् एरिदमिया- 2025 की कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके ऑडी में कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इस मौके पर डायरेक्टर ऑॅफ फाइनेंस गौरव अग्रवाल, चीफ वॉर्डन विपिन जैन आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।

भावी डॉक्टर्स के टैलेंट्स की कायल हुए अतिथि

कुलाधिपति सुरेश जैन एवं फर्स्ट लेडी वीना जैन ने पैथोलॉजी की एचओडी एवं एरिदमिया-2025 की कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी को अविस्मरणीय प्रोग्राम के लिए बधाई देते हुए कहा कि तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के भावी डॉक्टर्स के टैलेंट्स की कायल हैं। मुख्य अतिथि डॉ. शेफालीसिंह चौहान ने टीएमयू के मेडिकल स्टूडेंट्स को चिकित्सा जगत के प्रति उनके दायित्व, सेवा-भाव एवम् नैतिक जिम्मेदारियों का स्मरण कराया। उन्होंने स्टूडेंट्स को समाज के प्रति समर्पित और संवेदनशील चिकित्सक बनने का संदेश दिया। ब्वायज़ के फैशन शो में थर्ड ईयर के 2023-24 चिराग सिकरी- अर्जुन द्वितीय, जबकि फर्स्ट ईयर 2025-26 के आर्यन कुमार मिश्रा- वैंपायर तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में इनका रहा जलवा

गर्ल्स के फैशन शो में ओजी फाइनल ईयर 2021-22 की धान्या शुक्ला- मां दुर्गा ने दूसरा और नेपो फाइनल ईयर 2022-23 की यूविका सचान- देवी गैया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टैलेंट एंड हंट प्रतियोगिता में बैच 2023-24 के आनन्द खेरा, सक्षम यादव और मनन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। बैच 2024-25 की हिमानी गुप्ता और भूमिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page