बाहुबली अभिषेक मंडल की ओर से 3 वर्षाे से सतत जारी श्रृंखला में रविवार को 171 वां रविवारीय अभिषेक, शांतिधारा और पूजन, श्री महावीर जिनालय, लीड्स एयरपोर्ट रोड के पास संपन्न हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। बाहुबली अभिषेक मंडल की ओर से 3 वर्षाे से सतत जारी श्रृंखला में रविवार को 171 वां रविवारीय अभिषेक, शांतिधारा और पूजन, श्री महावीर जिनालय, लीड्स एयरपोर्ट रोड के पास संपन्न हुआ। मंडल के सभी साथियों ने बहुत ही भक्ति भाव के साथ अभिषेक, वृहद शांतिधारा, पंच परमेष्ठी और मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की पूजन और सभी क्रियाएं सानंद पूर्ण की।
पूजन एवं स्वल्पाहार के पुण्यार्जक
स्वल्पाहार लीड्स मंदिर जी के सभी पदाधिकारी ट्रस्टी गण की ओर से रहा। सभी ने बहुत ही वात्सल्य और स्नेह पूर्वक सभी से आग्रह किया और लड्डू महाराज जलपान गृह पर चलने के लिए कहा। वहां सभी साथियों का स्वल्पाहार हुआ। आप सभी का बाहुबली अभिषेक मंडल हार्दिक आभार व्यक्त करता है।













Add Comment