समाचार

किशनगढ़ में मुनिश्री आदित्यसागर जी का मंगल प्रवेश 7 दिसंबर को : भव्य अगवानी के साथ जुलूस के साथ पहुंचेंगे आरकेपुरम कम्यूनिटी सेंटर


नगर में श्रमण संस्कृति के आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 7 दिसंबर को होने जा रहा है। मुनि श्री के भक्तों में इसको लेकर उत्साह का माहौल है। किशनगढ़ से पढ़िए, यह खबर…


किशनगढ़। नगर में श्रमण संस्कृति के आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 7 दिसंबर को होने जा रहा है। मुनि श्री के भक्तों में इसको लेकर उत्साह का माहौल है। आयोजक श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत का कहना है कि किशनगढ़ का भाग्योदय होगा, जब स्वयं दस्तक देगा, सदी का सबसे बड़ा सौभाग्य। समाजजनों ने बताया कि मुनिश्री आदित्यसागर जी ससंघ का रविवार को किशनगढ़ की धर्म भूमि पर भव्यातिभव्य मंगल प्रवेश हो रहा है। राजस्थान की मरुभूमि पर बह रहा है, वात्सल्य का महासागर, भक्त उन्हें भगवान कहते हैं, नाम है मुनिश्रीआदित्यसागर। बताया गया कि आचार्य शांतिसागर स्मारक से प्रातः 7 बजे मुनिसंघ का मंगल विहार होगा। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इंद्रा नगर में प्रातः 7.15 बजे भव्यतिभव्य मंगल अगवानी की जाएगी। 8 बजे से जुलुस प्रारंभ होगा। जो श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर इंद्रा नगर मुख्य मार्ग से होते हुए ,पुरानी मिल से सिटी रोड़ श्री आदिनाथ जैन मंदिर, श्री चंद्रप्रभु मंदिर, श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर, मेन चौराहा होते हुए आरके पुरम कम्युनिटी सेंटर पहुंचेगा। वहां मुनि श्री आदित्य सागर जी की मंगल देशना होगा। जहां नमोस्तु शासन जयवंत हो गुंजायमान होगा।

आयोजक श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत और सकल दिगंबर जैन समाज, मदनगंज-किशनगढ़ (राज) की ओर से इस महा अवसर का साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page