समाचार

गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी का स्वास्थ्य सुधार पर : हेल्थ अपडेट के लिए पारस चैनल देखने का आग्रह


गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ्य संदर्भ में बताया गया है कि अब वे ठीक हो रही हैं। उनकी हेल्थ अपडेट के लिए पारस चैनल देखने का आग्रह किया जा रहा है। अयोध्या से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटिल की यह खबर… 


अयोध्या। गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ्य संदर्भ में बताया गया है कि अब वे ठीक हो रही हैं। उनकी हेल्थ अपडेट के लिए पारस चैनल देखने का आग्रह किया जा रहा है। गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी के संघस्थ शिष्य डॉ. जीवन प्रकाश जैन अयोध्या ने बताया कि समाज को सूचित किया जा रहा है कि परम गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ्य के संदर्भ में जो भी जानकारी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी के माध्यम से घोषित हो, उसके अलावा किसी के भी द्वारा पोस्ट किए गए, भेजे गए किसी भी संदेश और जानकारी पर विश्वास ना करें। जो भी सूचना माताजी संघ से अधिकृत रूप से दी जाए उसी पर विश्वास करें और ऐसे अधिकृत संदेश ही आपस में फॉरवर्ड करें।

अन्य कोई भी अनर्गल संदेश एक-दूसरे को फॉरवर्ड ना करें अथवा फॉरवर्ड करना बंद कर दें। फिलहाल माताजी का स्वास्थ्य कुछ सुधार पर है। बताया गया कि प्रतिदिन पारस चैनल पर सुबह 6 से 7 बजे के मध्य एवं मध्याह्न 3.30 से 4 बजे के बीच सीधे प्रसारण में सही जानकारी प्राप्त करते रहें। पूज्य माताजी शीघ्र पूर्ण स्वास्थ-लाभ प्राप्त करें, ऐसी भगवान ऋषभदेव से मंगल प्रार्थना है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page