श्री शांतिनाथ धाम सिरोंजा सागर में होने जा रहे ऐतिहासिक जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंटकर आमंत्रण दिया। महा महोत्सव समिति ने होने जा रहे ऐतिहासिक जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में आमंत्रित किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। श्री शांतिनाथ धाम सिरोंजा सागर में होने जा रहे ऐतिहासिक जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंटकर आमंत्रण दिया। महा महोत्सव समिति ने होने जा रहे ऐतिहासिक जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में आमंत्रित किया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि रविवार 16 से 21 नवंबर तक श्री बाबूलाल ताराबाई जैन धर्मार्थ ट्रस्ट, बीटीआई आरटी परिसर, सिरोंजा, सागर में आचार्य विशुद्ध सागर जी ससंघ के सान्निध्य में एवं प्रतिष्ठित प्रतिष्ठाचार्य ब्र. जय कुमार निशांत भैया के निर्देशन, पंडित सनत कुमार जैन, पंडित विनोदकुमार जैन के प्रतिष्ठाचार्यत्व में ऐतिहासिक जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव होने जा रहा है। महोत्सव का पुण्यार्जन सिंघई सुरेंद्रकुमार, संतोषकुमार जैन ‘घड़ी’, शैलेंद्र सिंघई, डॉ. सत्येंद्र जैन, संदीप जैन बीटीआईआरटी परिवार सागर को प्राप्त हुआ है। महोत्सव की भव्य तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
दद्दू ने कहा कि इस ऐतिहासिक महोत्सव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुख्य अतिथि के तौर पर सादर आमंत्रित करने के लिए महामहोत्सव के प्रमुख संतोष घड़ी के नेतृत्व में भोपाल में महोत्सव समिति के सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शांतिनाथ धाम बीटीआईआरटी सिंरोजा सागर में आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के सानिध्य में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल जरूर होंगे। आचार्यश्री से प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद भी लेंगे।













Add Comment