गंधवानी के श्री संभवनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नगर के सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से वेदी प्रतिष्ठा और कमलासन स्थापना महोत्सव शुक्रवार से आरंभ हुआ। गंधवानी से पढ़िए, साभार संकलित यह खबर…
गंधवानी। स्थानीय श्री संभवनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नगर के सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से वेदी प्रतिष्ठा और कमलासन स्थापना महोत्सव शुक्रवार से आरंभ हुआ। पंडित प्रवर धरमचंद शास्त्री (दिल्ली) और पुरोहित नितिन झांझरिया (इंदौर) के सान्निध्य में आचार्यश्री सन्मति सागरजी महाराज, आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज, आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद से राधिका गार्डन में चार दिनी धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ स्थापना ध्वजारोहण के साथ हुआ। आर्यिकाश्री विदुषी श्री माताजी सहित आर्यिका श्री विकम्पा श्री माताजी, आर्यिका श्री विरतश्री माताजी, आर्यिका श्री विनीत श्री माताजी, आर्यिका श्री विनोदश्री माताजी, क्षुल्लिका विश्वरत्नश्री माताजी और आशिका दीदी कार्यक्रम में उपस्थित रही। इन सभी माताजी की उपस्थिति में वेदी उत्थान विधि, घटयात्रा, मंडप प्रतिष्ठा, श्रीजी अभिषेक, नित्य नियम, पूजा, नवदेवता विधान, आराधना, संगीतमय आरती, शास्त्र प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं।
धार्मिक अनुष्ठान के लाभार्थी सौधर्म इंद्र संगीता सुधीर पहाड़िया, कुबेर इंद्र श्रेयांश मानसी पाटोदी, यज्ञ नायक रेखा दिलीप बड़जात्या, ईशान इंद्र सविता नितेश काला, महेंद्र इंद्र सपना समीर गदिया, सानत इंद्र सुमित प्रेरणा गदिया हैं। इस अनुष्ठान में वात्सल्य भोज के लाभार्थी सुनील संगीता शेट्टी, कमल कंवरलाल गदिया, महेंद्र कुमार मारवाड़ी, आशा अशोक पाटनी हैं।













Add Comment