समाचार

आचार्य वर्धमान सागर जी शीतकालीन प्रवास निवाई में करेंगे : 26 पिच्छीधारी त्यागी संतों के साथ 18 नवंबर को होने जा रहा मंगल प्रवेश


 सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ का निवाई शहर में 18 नवंबर को भव्य मंगल प्रवेश होगा।आचार्य संघ टोंक से 15 नवंबर को मंगल विहार करके सोहेला बरुणी पहाड़ी नेशनल हाईवे होते हुए 17 नवंबर को कल्याण कॉलेज में ठहराव करेंगे। निवाई से पढ़िए, यह खबर…


निवाई। कहते हैं कई जन्मों का पुण्य उदय जब जीवन में आता है तब जाकर एक साथ 27 संतों का सानिध्य मिल पाता है। रक्तांचल पर्वत की हसीन वादियों में बसी प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण धर्म प्राण नगरी में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ का निवाई शहर में 18 नवंबर को भव्य मंगल प्रवेश होगा। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” को बताया कि 18 नवंबर को आचार्य श्री वर्धमान सागरजी संघ के लगभग 26 पिच्छीधारी त्यागी तपस्वी दिगम्बर जैन संत निवाई में शीतकालीन प्रवास के लिए मंगल पदार्पण करेंगे।

राकेश संघी ने बताया कि आचार्य संघ टोंक से 15 नवंबर को मंगल विहार करके सोहेला बरुणी पहाड़ी नेशनल हाईवे होते हुए 17 नवंबर को कल्याण कॉलेज में ठहराव करेंगे। मीडिया प्रभारी सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि कल्याण कॉलेज से आचार्य संघ 18 नवंबर को सुबह पद विहार करते हुए निवाई शहर में मंगल प्रवेश करेंगे। इस दौरान आचार्य संघ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संत निवास नसियां जैन मंदिर जाएंगे। जहां भगवान 1008 शांतिनाथ के दर्शन करते हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page