पारसी मोहल्ला छावनी मेनरोड स्थित 125 वर्ष प्राचीन श्री अनंतनाथ जिनालय को तोड़फोड़ से बचाने के लिए श्री अनंतनाथ सभागृह में जैन समाज की बैठक हुई। पूर्ण पत्थर से निर्मित विश्व प्रसिद्ध जिनालय स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण है। इसमें भगवान अनंतनाथ की मनोज्ञ प्रतिमा विराजमान है। इंदौर से पढ़िए, साभार यह खबर…
इंदौर। पारसी मोहल्ला छावनी मेनरोड स्थित 125 वर्ष प्राचीन श्री अनंतनाथ जिनालय को तोड़फोड़ से बचाने के लिए श्री अनंतनाथ सभागृह में जैन समाज की बैठक हुई। इसमें मीडिया प्रभारी एमके जैन ने बताया कि बैठक में आनंद जैन, जैनेश झांझरी, निर्मल कासलीवाल, देवेंद्र सेठी, देवेंद्र डोसी, मनीष लुहाड़िया, चेतन गंगवाल, प्रकाशचंद्र शास्त्री, प्रदीप टोग्या, सुनील बिलाला आदि ने संबोधित किया। सभी आगामी रणनीति तय करने का आह्वान किया।
सामाजिक संसद के पूर्व अध्यक्ष कैलाश वेद ने कहा कि पूर्ण पत्थर से निर्मित विश्व प्रसिद्ध जिनालय स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण है। इसमें भगवान अनंतनाथ की मनोज्ञ प्रतिमा विराजमान है। इसे हम सब मिलकर बचाने का भरपूर प्रयास करेंगे। बैठक के प्रारंभ में श्री नेमीनाथ नवरंग मंडल के तत्वावधान में पंच परमेष्ठी एवं भगवान नेमीनाथ की स्तुति की गई। संचालन अनीस सोनी ने किया। आभार ट्रस्ट के मंत्री मनीष वेद ने माना।













Add Comment