समाचार

शासकीय विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटर वितरण होगा : समाजसेवियों के सहयोग से 8 नवंबर को इंदौर में विद्यार्थियों को मिलेगा गर्माहट का उपहार


इंदौर में 8 नवंबर को ईशान पत्रिका के संपादक सुनील कुमार जैन “ईशान” के आह्वान पर समाजसेवियों के सहयोग से विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटरों का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को ठंड से राहत देने की एक सामाजिक पहल है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


इंदौर। ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनील कुमार जैन “ईशान” के आह्वान पर 8 नवंबर 2025 (शनिवार) को इंदौर नगर के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटरों का वितरण किया जाएगा।

यह वितरण कार्यक्रम समाज के उदारमना दानदाताओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिन विद्यालयों में स्वेटर वितरित होंगे उनमें —

(1) शासकीय माध्यमिक विद्यालय, फिल्टर स्टेशन (115 विद्यार्थी)

(2) शासकीय प्राथमिक विद्यालय, बिजासन (40 विद्यार्थी)

(3) शासकीय प्राथमिक विद्यालय, दिलीप नगर (25 विद्यार्थी)

(4) शासकीय प्राथमिक विद्यालय, गांधी नगर (37 विद्यार्थी)

(5) शासकीय माध्यमिक विद्यालय, नैनोद (65 विद्यार्थी) शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. शांता स्वामी भार्गव (जिला शिक्षा अधिकारी, इंदौर), अनिता चौहान (संभागीय शिक्षा अधिकारी, लोक शिक्षण संभाग इंदौर), रविन्द्र सिंह ठाकुर (संकुल प्राचार्य, उमावि गांधी नगर), सुभाष सुनेर (क्षेत्रीय पार्षद गांधी नगर, इंदौर) और गांधी नगर थाना प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

समाज में सहयोग, सेवा और सद्भाव की भावना मजबूत

कार्यक्रम में वित्तीय सलाहकार सुधेश जैन, समाजसेवी राजकिशोर गांगेय, व्यवसायी पवन चौधरी, चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश जैन, श्रीफल न्यूज संपादक रेखा जैन, बीमा सलाहकार अंजली जैन, रागिनी गांगेय, सरिता जैन, राजेश गोठाने सहित अनेक समाजसेवी शामिल होंगे।यह पहल समाज में सहयोग, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करती है और विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान लाने का एक सुंदर प्रयास है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page