समाचार

रामगंजमंडी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 8 नवंबर से : जगह-जगह भगवान के माता पिता की गोद भराई की 


आचार्य श्री महाराज सागर महाराज के सानिध्य में 8 से 12 नवंबर तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न होगा। इसको लेकर समाज में काफी उत्साह है। यह महोत्सव 8 नवंबर से प्रारंभ होगा। इसमें सर्वप्रथम घट यात्रा निकाली जाएगी। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


रामगंजमंडी। आचार्य श्री महाराज सागर महाराज के सानिध्य में 8 से 12 नवंबर तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न होगा। इसको लेकर समाज में काफी उत्साह है। यह महोत्सव 8 नवंबर से प्रारंभ होगा। इसमें सर्वप्रथम घट यात्रा निकाली जाएगी। 9 नवंबर को जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। 10 नवंबर को तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। 11 नवंबर को केवल ज्ञान कल्याणक महोत्सव एवं 12 नवंबर को पिच्छिका परिवर्तन एवं भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव होगा। जगह-जगह तीर्थंकर भगवान के बने माता-पिता सुधा जयकुमार डूंगरवाल का स्वागत एवं गोद भराई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार की बेला में उनका स्वागत एवं गोद भराई सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया के निवास पर भी की गई। दो दिनों में प्रतिमा विराजमान पुण्यार्जक परिवार द्वारा प्रतिमा को घर ले जाकर एवं जुलूस के साथ मंदिर में लाकर विराजमान किया गया।

इसके साथ ही इन सभी की प्रतिष्ठा आचार्य श्री द्वारा पंचकल्याणक में की जाएगी। भगवान के माता-पिता की गोद भराई करना एवं पंचकल्याणक में इंद्र बनकर और प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त करना प्रत्येक जैन व्यक्ति अपना पुण्य मानता है।

नगर के इतिहास में यह तीसरा अवसर है। जब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। इससे पूर्व सन 1980 में, उसके बाद वर्ष 2007 में और अब वर्ष 2025 में यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हो रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस आयोजन में दूर दूर से भी भक्तों के आने की उम्मीद है। नगर का वातावरण इन दिनों भक्ति से ओतप्रोत है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page