समाचार

समाज की बेटी समाज में — अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन जनवरी 2026 में इंदौर में आयोजित होगा : जैन युवक-युवतियों को मिलेगा जीवनसाथी चुनने का सुनहरा अवसर


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा “समाज की बेटी समाज में” थीम के अंतर्गत 25 जनवरी 2026 को इंदौर के दस्तूर गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से जैन युवक-युवतियां भाग लेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है। पढ़िए नितिन जैन की रिपोर्ट…


जबलपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी “समाज की बेटी समाज में” थीम के तहत अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रविवार, 25 जनवरी 2026 को दस्तूर गार्डन, इंदौर में आयोजित होगा।

इस सम्मेलन का उद्देश्य जैन समाज के शिक्षित, प्रोफेशनल एवं सामान्य वर्ग के अविवाहित युवक-युवतियों को एक उपयुक्त जीवनसाथी चुनने का मंच प्रदान करना है। साथ ही तलाकशुदा, विधवा और विधुर वर्ग के लिए भी विशेष परिचय सत्र आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में संपूर्ण जैन जाति और उपजातियों के युवक-युवतियों की जानकारी एक परिचय पुस्तिका में प्रकाशित की जाएगी, साथ ही सभी विवरण आधिकारिक वेबसाइट djsgfshaadi.com पर उपलब्ध रहेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सम्मेलन जैन समाज की एकता, संस्कृति और प्रगतिशील दृष्टिकोण का प्रतीक है।

संपर्क हेतु हेल्पलाइन: 6-2323-2424-6

 आयोजक:

पुष्पा प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल (शिरोमणि संरक्षक), मनोहर झांझरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), राकेश जैन विनायका (निवर्तमान अध्यक्ष), विनय जैन (राष्ट्रीय महासचिव), अश्विन कासलीवाल (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page