समाचार

आठ दिवसीय सिद्ध परमेष्ठि आराधना मुरैना में शुरू : 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन


मुरैना में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सिद्धचक्र महामंडल विधान के तहत आठ दिवसीय सिद्ध परमेष्ठि आराधना का भव्य आयोजन आरंभ हो रहा है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। नगर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के तहत निरंतर आठ दिन तक श्री सिद्ध परमेष्ठि की आराधना का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन के मुख्य सूत्रधार एवं बड़ा जैन मंदिर के पूर्व मंत्री पंकज जैन (मेडिकल वाले) ने बताया कि दिगम्बराचार्य श्री विद्यासागर महाराज, समयसागर महाराज, सुमति सागर महाराज, सन्मतिसागर महाराज, सराकोद्धारक ज्ञानसागर महाराज, आर्जवसागर महाराज, निर्यापक श्रमण मुनिश्री विलोकसागर जी एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के आशीर्वाद से यह आयोजन नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में 29 अक्टूबर से 06 नवंबर तक अत्यंत भव्य रूप से सम्पन्न होगा।

उक्त विधान की समस्त क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य महेन्द्रकुमार शास्त्री, चक्रेश शास्त्री, संदीप शास्त्री एवं अभिषेक शास्त्री मुरैना द्वारा विधिविधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराई जाएंगी। बुधवार 29 अक्टूबर को प्रातः 07 बजे ध्वजारोहण, जिनेंद्र प्रभु का अभिषेक, शांतिधारा एवं अष्टदृव्य से पूजन के पश्चात विधान का शुभारंभ होगा।

प्रतिदिन प्रातः 07 बजे से 10/11 बजे तक सिद्ध परमेष्ठियों की आराधना, पूजन एवं अर्घ समर्पण होगा तथा रात्रि में महाआरती, शास्त्र सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रहेगा। भजन गायक सौरभ जैन एंड पार्टी मुरैना द्वारा संगीतमय भक्ति वातावरण निर्मित किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी साधर्मी बंधुओं एवं माता-बहिनों से अधिकाधिक संख्या में विधान पूजन में सम्मिलित होने का विनम्र निवेदन किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page