गोमटगिरी में आज आचार्य गुरुवर विभव सागर जी महाराज के सानिध्य में 2 नवंबर को होने वाली दीक्षाओं के पूर्व पत्रिका विमोचन एवं दीक्षार्थी भाई-बहनों की खोल भराई का भावपूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें श्रावक समाज ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
गोमटगिरी में आज प्रातः पंच लश्करी गोठ ट्रस्ट रामशाह मंदिर, मोदी जी का नासिया एवं वीहर्ष भक्त मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आचार्य गुरुवर विभव सागर जी महाराज की निश्छल आध्यात्मिक उपस्थिति में आगामी 2 नवंबर को होने वाली 10 दिव्य दीक्षाओं के पूर्व पत्रिका विमोचन एवं दीक्षार्थी भाई-बहनों की खोल भराई का भावपूर्ण एवं मंगलमय आयोजन सम्पन्न हुआ।
आचार्य श्री ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि जन्म तब ही सार्थक होता है जब वह संयम मार्ग को अपनाने और मोक्षमार्ग को प्राप्त करने का माध्यम बने। उन्होंने जीवन के वास्तविक कल्याण हेतु दीक्षा को सर्वोत्तम साधन बताया।
इस अवसर पर सूरत से पधारे अजमेरा परिवार द्वारा मुनिराजों को पिच्छि एवं शास्त्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में ट्रस्ट प्रतिनिधि श्री योगेंद्र काला, हेमंत सेठी, सुरेंद्र मोदी, नीरज मोदी, पारस पंड्या, मनोज काला सहित सुनील गोधा, जयदीप जैन, दिनेश गोधा, पवन पटौदी, पुष्पेंद्र सोनू, राजेश गंगवाल, आकाश पंड्या, संजय बाकलीवाल, अशोक काला, आशीष गंगवाल, महिला मंडल एवं वीहर्ष भक्त मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समस्त आयोजन का कुशल संचालन कमल काला द्वारा किया गया। आगामी 2 नवंबर को होने वाली 10 दीक्षाओं के पावन अवसर को लेकर संपूर्ण जैन समाज में श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।













Add Comment