समाचार

आगरा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन का जन्मदिन मनाया: पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया


जनसेवा और मानव कल्याण के संदेश के साथ सोमवार को राज्यसभा सांसद नवीन जैन के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श और औषधि वितरण शिविर लगाया गया। यह आयोजन थाना रकाबगंज के आगे लवानिया की कोठी के सामने हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। जनसेवा और मानव कल्याण के संदेश के साथ सोमवार को राज्यसभा सांसद नवीन जैन के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श और औषधि वितरण शिविर लगाया गया। यह आयोजन थाना रकाबगंज के आगे लवानिया की कोठी के सामने हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद नवीन जैन एवं उनकी धर्मपत्नी रेनू जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर पीएनसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक प्रदीप जैन (पीएसी) भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने समाजसेवा के इस कार्य की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान और स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने की प्रेरणा दी।

प्रदीप जैन पीएनसी ने कहा कि “रक्तदान महादान है, यह जीवनदान का सबसे बड़ा कार्य है। अपने जन्मदिन को सेवा भाव से मनाना ही सच्चे जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान करें। आयुर्वेदिक शिविर में अनुभवी वैद्याचार्यों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। सफल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीन जैन के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि सांसद के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य और जीवनदान की भावना से जोड़ना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। दिनभर चले इस आयोजन में सैकड़ों यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में उपयोगी साबित होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page