समाचार

विमर्श समाचार के प्रधान संपादक सोनल जैन का अशोकनगर में सम्मान आईजा सम्मेलन में जैन मिलन और विमर्श जागृति मंच ने किया अभिनंदन


भिंड के जिला प्रभारी एवं विमर्श समाचार के प्रधान संपादक सोनल जैन का अशोकनगर में ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के सम्मेलन के दौरान सम्मान हुआ। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


अशोकनगर। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के सम्मेलन के अवसर पर भिंड के जिला प्रभारी एवं विमर्श समाचार के प्रधान संपादक सोनल जैन का अशोकनगर में सम्मान किया गया।

 

राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुभाष जैन कैंची की उपस्थिति में विमर्श जागृति मंच एवं जैन मिलन सेंट्रल अशोकनगर की ओर से सोनल जैन और उनके साथियों का अभिनंदन किया गया। इस सम्मान समारोह में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जैन, मार्गदर्शक मंडल सदस्य प्रमोद छाया, विमर्श जागृति मंच के राष्ट्रीय उप मंत्री विनोद जैन भारिल्ल, शाखा अध्यक्ष अनूप जैन बाबू, जैन मिलन सेंट्रल के अध्यक्ष सचिन जैन बारी, जितेंद्र जैन, रोहित जैन (भिंड), अजय जैन (अंबाह), पंकज जैन, महावीर जैन (पोरसा) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने जैन पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए समाज में धर्म, संस्कृति और सत्य पत्रकारिता के प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page