समाचार

जैसवाल जैन समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 28 दिसंबर को होगा : चम्बल संभाग सहित 500 से अधिक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के होनहार प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु प्रतिभा सम्मान 2025 का आयोजन रविवार 28 दिसंबर को होने जा रहा है। इसमें प्रतिभाओं को नवाजा जाएगा। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक यह खबर….


मुरैना। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के होनहार प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु प्रतिभा सम्मान 2025 का आयोजन रविवार 28 दिसंबर को होने जा रहा है। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी आगरा एवम महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जैसवाल जैन समाज की प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन हेतु नवम प्रतिभा सम्मान 2025 का आयोजन 28 दिसंबर को किया जा रहा। यह सम्मान समारोह में अजमेर, आगरा, अम्बाह, दिल्ली, मुरैना, ग्वालियर, गोहद, डबरा, धौलपुर, राजाखेड़ा, शमशाबाद, भोपाल, इंदौर, कोलकाता सहित देशभर से चयनित 500 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों का बहुमान किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में देशभर से चयनित सर्वश्रेष्ठ 3 सजातीय प्रतिभाशाली बच्चों को लैपटॉप, सोने की गिन्नी, सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभाओं को सोने की गिन्नी, अन्य प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक, रजत पदक के साथ साथ स्मृति चिन्ह, बैग, छल्ला, पैन, डायरी, बहुरंगी परिचय स्मारिका सहित अनेकों उपहार प्रदानकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र जैन जमूसर भोपाल, सुरेश जैन दिल्ली, रुपेश जैन दिल्ली ने बताया कि कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने, किसी भी प्रान्त में मेरिट लिस्ट में नाम आने पर, इस वर्ष सीए, सीएस, आईसीडब्ल्यूए बनने पर, आईआईटी, क्लेट, आईआई एम, जी-मेट मेडिकल की किसी भी परीक्षा द्वारा एडमिशन होने पर, किसी भी ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में विशेष योग्यता आने पर, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक प्रशासकीय एवं शासकीय सेवाओं में चयन होने पर, मेडिकल कॉलेज में पीजी में चयन होने पर, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर कोई भी उपलब्धि जैसे खेल, शिक्षा और कोई भी पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त करने पर, ऐसी सभी प्रतिभाओं को विशाल एवं भव्य समारोह में सम्मानित किया जाता है।

मार्ग व्यय प्रदर्शन 

सम्मान के लिए चयनित प्रतिभाशाली बच्चों और उनके साथ आने वाले एक अभिभावक को रेलवे शयनयान का मार्ग व्यय भी प्रदान किया जाता है। सभी के आवास एवं भोजनादि की सभी व्यवस्थाएं आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। आवेदन के लिए फार्म का प्रिंट अथवा फोटो कॉपी निकलवा कर भी भेज सकते हैं। सेवा न्यास के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोज जैन नायक मुरैना ने बताया कि देशभर से सजातीय प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर रखी गई है। सेवा न्यास परिवार ने सभी प्रतिभाशाली बच्चों से अधिकाधिक संख्या में प्रविष्टियां भेजने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page