समाचार

आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी का 60 वां अवतरण दिवस मनाया अष्ट द्रव्य पूजन, पाद प्रक्षालन कर, शास्त्र भेंट किए, भक्तों ने लिया आशीर्वाद 


नगर के निकट शेषपुर मोड़ स्थित अभिनंदन ध्यान साधना केंद्र, त्रिमूर्ति पंचतीर्थ अतिशय क्षेत्र पर गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी का 60 वां अवतरण दिवस ज्योति महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया। संलूबर से पढ़िए, यह खबर…


सलूंबर। नगर के निकट शेषपुर मोड़ स्थित अभिनंदन ध्यान साधना केंद्र, त्रिमूर्ति पंचतीर्थ अतिशय क्षेत्र पर गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी का 60 वां अवतरण दिवस ज्योति महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी के सानिध्य में ब्रम्हचर्य व्रत नियम संयम, नित्य देव दर्शन,10 से अधिक उपवास करने वाले तपस्वियों का तिलक, उपरणा, प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया गया।

समारोह में गुरु पूजन बृजलाल कोकिला खेडावत ने, दीप प्रज्वलन निर्मलकुमार किरण देवी, संजय ममता जैन आसाम, पाद प्रक्षालन संघपति सुजीत गंगवाल ने, जिनवाणी भेंट राजेश जैन जयपुर ने, मंगल आरती सुप्रकाश ध्यान केंद्र उदयपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जैन परिवार ने की। आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी को पिच्छी भेंट अजीत गोदडोत परिवार उदयपुर ने की। समारोह में अध्यक्ष मोहनलाल विरदावत, रमेश विरदावत, अशोक मेहता,ओम प्रकाश भोजन सहित सलूंबर, उदयपुर, मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र, आसाम, पश्चिम बंगाल, धुलियान से 90 गुरुभक्तों का दल आदि दूर दराज से हजारों गुरु भक्त परिवार पहुंचे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page