नगर के सभी जिनालयों में धूमधाम से जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आचार्यश्री वर्द्धमान सागर के आशीर्वाद से आर्यिका देशना मति माताजी की प्रेरणा से निर्मित पंडित कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ चैत्यालय में भक्तों ने सामूहिक पूजन कर लडडू चढ़ाया। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। नगर के सभी जिनालयों में धूमधाम से जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आचार्यश्री वर्द्धमान सागर के आशीर्वाद से आर्यिका देशना मति माताजी की प्रेरणा से निर्मित पंडित कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ चैत्यालय में भक्तों ने सामूहिक पूजन कर लडडू चढ़ाया। मंगलवार को प्रातः 7 बजे श्री जी का अभिषेक किया गया।
इसके बाद शांतिधारा हुई। नित्य नियम पूजन के बाद भगवान श्री शीतल नाथ का पूजन किया गया। साथ ही नगर के पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर, सुपार्श्वनाथ मंदिर, खंडेलवाल मंदिर महावीर जिनालय मंदर जिनालय, श्री णमोकार धाम एवं श्री सिद्धाचल पोदनपुरम में भी मोक्ष कल्याणक मनाया गया। सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट में भी भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण कांड का वाचन कर निर्वाण लाडू चढ़ाए गए एवं शांति पाठ किया गया। इस अवसर पर यात्रा पर परिवार के साथ यूपी नोएडा से आए नरेंद्र जैन ने भी निर्वाण पाठ के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाया। शांति पाठ के साथ सामूहिक पूजन हुआ। चैत्यालय में नितेश जैन, संजय चौधरी, अनिता चौधरी, पुष्पा लाठिया, विमल सेठी, शीतल लाठिया, सुमन जैन, सुधा जैन ने भगवान को लाडू चढ़ाए। इस पावन अवसर पर नगर में विराजमान मुनि श्री विश्वसूर्यसागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री 1008 सुपार्श्वनाथ स्वामी के दिव्य जिनालय विश्वशांति दायक अनंतकालीन सहस्त्र नाम महामंत्रों से शांतिधारा संतोष बाकलीवाल, नीलेश बाकलीवाल, नीलेश पाटोदी, कमलेश भूच, नरेश पाटनी सहित अनेक समाजजनों ने की।













Add Comment