बांसवाड़ा की नन्हीं बेटियों अहाना अविन कोठिया और दियाना वरुण सारंगिया ने गरबा प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और समाज का गौरव बढ़ाया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
बांसवाड़ा। नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित गरबा प्रतियोगिताओं में बांसवाड़ा की नन्हीं प्रतिभाओं ने अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया। डडूका निवासी अहाना अविन कोठिया ने अहमदाबाद के दून स्कूल में आयोजित जूनियर वर्ग की गरबा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बांसवाड़ा निवासी दियाना वरुण सारंगिया ने गाजियाबाद के एंजेल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने जानकारी दी कि दोनों ही बेटियों ने निरंतर अपनी नृत्य प्रतिभा के माध्यम से परिवार, समाज और जिले को गौरवान्वित किया है। नन्हीं प्रतिभाओं की इस उपलब्धि पर फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत ने हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













Add Comment