समाचार

वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव हरीपर्वत जैन मंदिर में श्रद्धा से मनाया : मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ सामूहिक अभिषेक किया 


हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के तत्वावधान में सोमवार को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव मनाया गया। धार्मिक उल्लास से ओतप्रोत इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के तत्वावधान में सोमवार को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव धूमधाम से सानंद मनाया गया। धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 3 बजे पंच कल्याणक पूजन के साथ हुआ। पूजन के बाद पंडित जिनेंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में स्वर्ण कलशों द्वारा भगवान शांतिनाथ का सामूहिक अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ सामूहिक रूप से अभिषेक कर धर्मानंद की अनुभूति प्राप्त की।

अभिषेक के समय मंदिर प्रांगण मंत्रों की गूंज और श्रद्धा के स्वर से गुंजायमान हो उठा। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी ने भगवान के चरणों में भक्ति का निवेदन कर आत्मिक शांति और सुख का अनुभव किया। इस अवसर पर संगीत शशि एंड पार्टी ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। जिसने कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ा दी। महोत्सव के समापन पर मंदिर समिति की ओर से भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई। धार्मिक माहौल में न केवल स्थानीय श्रद्धालु बल्कि आसपास की शैलियों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस मौके पर मनोज जैन बाकलीवाल, प्रदीप जैन पीएनसी, डॉ.जितेंद्र जैन, जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन पर्देवाले, सुनील जैन ठेकेदार, संजीव जैन, पंकज जैन, मनीष जैन, अनंत कुमार जैन, राजेंद्र जैन एडवोकेट, प्रवीण जैन नेताजी, चित्ररंजन जैन, मिलन जैन, तनुज जैन, अनिल जैन रईस, राजेश बैनाड़ा, नरेश लुहाड़िया, अनुज जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, ममता जैन, प्रिया जैन, संगीता जैन, वंदना जैन, शेफाली जैन सहित अनेक गणमान्य लोगों बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page