उपप्रवर्तक श्रुतमुनि महाराज की 45 उपवास की तपस्या चल रही है। 5 अक्टूबर को तपस्या के निमित्त संघ की ओर से महावीर बाग में आयोजन होगा। इस अवसर पर समाजजनों और पदाधिकारियों ने तपस्या के निमित्त पत्रिका का मुहूर्त किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। उपप्रवर्तक श्रुतमुनि महाराज की 45 उपवास की तपस्या चल रही है। 5 अक्टूबर को तपस्या के निमित्त संघ की ओर से महावीर बाग में आयोजन होगा। इस अवसर पर समाजजनों और पदाधिकारियों ने तपस्या के निमित्त पत्रिका का मुहूर्त किया। कार्यक्रम में धर्मसभा को संबोधित करते हुए उप प्रवर्तक श्रुतमुनि महाराज ने संबोधन देते हुए कहा कि जीवन में जैनत्व आए तो ही धर्म टिकेगा। अपनी आत्मा कर्म कर रही है लेकिन,कौन से कर्म कर रही है। यह विचारणीय है। धर्म और कर्म दोनों की साथ चलेंगे। ये आशीर्वचन श्रुत मुनि महाराज ने दिए। श्रुत मुनि महाराज ने गुरुवार को इमली बाजार स्थित महावीर भवन में धर्मसभा को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि तप शिरोमणि अक्षरमुनि महाराज के 45 उपवास की तपस्या वर्तमान में गतिमान है। इस हेतु 5 अक्टूबर को तपस्या के निमित्त महावीर बाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। महामंत्री रमेश भंडारी, प्रकाश भटेवरा, टीसी जैन, सुरेश देशलहरा, जिनेश्वर जैन, रितेश कटकानी, अशोक मंडलिक, विमल तांतेड़, अभय झेलावत, प्रकाश कोठारी, सुविधि जवेरी, सुमतिलाल छजलानी आदि ने निमंत्रण पत्रिका का मुहूर्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।













Add Comment