समाचार

विश्व की प्रथम काष्ठ पर निर्मित मां जिनवाणी की प्रतिष्ठा का दिया गया निमंत्रण: 28 सितम्बर को अभय खेल प्रशाल, इंदौर में होगा ऐतिहासिक आयोजन


इंदौर शहर को एक ऐतिहासिक सौभाग्य मिलने जा रहा है। विश्व की प्रथम काष्ठ पर निर्मित मां जिनवाणी की प्रतिष्ठा का आयोजन रविवार, 28 सितम्बर 2025 को प्रातः 7 बजे से अभय खेल प्रशाल, इंदौर में भव्यता के साथ किया जाएगा।


सन्मति जैन काका ने जानकारी दी कि इस अनोखे आयोजन का निमंत्रण इंदौर जैन समाज के अध्यक्ष नमीष जैन एवं सचिव श्रेष्ठी जैन ने नगर में विराजमान युगल मुनिराज मुनि श्री विश्व सूर्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज के समक्ष पहुंच कर भेंट किया। उन्होंने सभी समाजजनों से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का आग्रह किया।

जैसा कि सर्वविदित है, निमाड़ की पावन धरती पर जन्मे अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न होने जा रहा है। प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष संदीप जैन, कार्याध्यक्ष नरेंद्र वैद्य और संयोजक भरत जैन ने बताया कि मां जिनवाणी की प्राण प्रतिष्ठा और संस्कार रोपण विश्व में पहली बार काष्ठ पर संपन्न होगी।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष मनोज जैन, सुधीर चौधरी, संतोष बाकलीवाल, अक्षय सराफ, कमल केके, हेमंत काका, नीलेश पाटोदी, आशीष पाटनी, निमिष जैन, प्रशांत चौधरी, हर्षित जैन, आशीष जैन, राहुल स्वास्तिक, नरेंद्र भारती सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने सभी जैन समाज बंधुओं से निवेदन किया है कि इस अभूतपूर्व धर्ममंगल अवसर पर पधारें और मां जिनवाणी की महिमा का साक्षी बनें।

इतिहास रचने का यह अवसर हर किसी को बार-बार नहीं मिलता। मां जिनवाणी प्रतिष्ठा में शामिल होकर धर्मलाभ अवश्य लें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page