समाचार

मां जिनवाणी प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का शुभारंभ : 1000 साल बाद इतिहास रचने जा रहा इंदौर जैन समाज


इंदौर में मां जिनवाणी प्रतिष्ठा महोत्सव (28 सितम्बर 2025) की आमंत्रण पत्रिका का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान से हुआ। अब यह पत्रिका घर-घर पहुंचेगी और समाजजनों को न्योता दिया जाएगा। यह आयोजन इतिहास में पहली बार काष्ठ पर अंकित जिनवाणी के साथ होगा।


इतिहास रचने जा रहा है इंदौर जैन समाज, और शुरुआत हो चुकी है मां जिनवाणी प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका के शुभारंभ से!

इंदौर। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के पावन मार्गदर्शन में 28 सितम्बर 2025, रविवार सुबह 7 बजे से होने वाले मां जिनवाणी प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों में समाज पूरी तरह से जुट गया है। इसी कड़ी में आज आमंत्रण पत्रिका का विधिवत शुभारंभ हुआ।

धार्मिक परंपरा के अनुसार मंगलाष्टक, पुष्प क्षेपण और पूरे विधि-विधान के साथ पत्रिका का अनावरण किया गया। सबसे पहली आमंत्रण पत्रिका भगवान महावीर मंदिर, परिवहन नगर में विराजमान की गई। इस मौके पर परिवहन नगर समाज के नवनीत जैन, राजेंद्र जैन, चेतन जैन, प्रमोद चंदेरिया, संजय जैन और राजू जैन समेत अनेक गणमान्य समाजजन मौजूद रहे।

पत्रिका वितरण का कार्य भी जोर-शोर से शुरू हो चुका है। समिति अध्यक्ष संदीप सुनीता जैन, परम संरक्षक नरेन्द्र वेद, अमित कासलीवाल, मुख्य संयोजक भरत रितु जैन और संयोजक रेखा संजय जैन ने बताया कि यह पत्रिका अब समाजजनों को आसानी से उपलब्ध होगी। साथ ही, निमाड़ क्षेत्र सहित अलग-अलग नगरों और गांवों में भी न्योता पहुँचाया जाएगा।

जिनके घर तक पत्रिका नहीं पहुंच पाएगी, उन्हें उनके नजदीकी मंदिर से आमंत्रण पत्रिका और मंगल सौभाग्य पत्र उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

विशेष बात यह है कि लगभग 1000 वर्षों के बाद पहली बार मां जिनवाणी की भव्य प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह जिनवाणी काष्ठ पर अंकित की गई है, जिसमें तत्त्वार्थ सूत्र के दस अध्याय लिखित हैं। इस आयोजन को लेकर पूरे समाज में उत्साह और उमंग का माहौल है।

मां जिनवाणी प्रतिष्ठा सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि धर्म और समाज का गौरवशाली इतिहास रचने का अवसर है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page