इंदौर में विद्यासागर सोशल ग्रुप के सक्रिय सचिव श्री अरविंद जैन का 21 सितंबर 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से जैन समाज को अपूरणीय क्षति हुई। तिलकनगर मुक्तिधाम में आयोजित शोक सभा में समाजजन एवं नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर इंदौर के सक्रिय सचिव श्री अरविंद जैन सर का रविवार, 21 सितंबर 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे अपने पीछे सुपुत्री श्रीमती रूपल जैन और दो पुत्र प्रखर जैन एवं पुलकित जैन छोड़ गए हैं। श्री अरविंद जैन सर जैन समाज इंदौर के समर्पित और प्रभावशाली कार्यकर्ता रहे हैं। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
तिलकनगर मुक्तिधाम में आयोजित शोक सभा में समाजश्रेष्ठी श्री आर के जैन, राकेश सिंघई, भरत जैन, सतीश जैन, संतोष जैन सर, सुदीप जैन, स्वर्ण जैन, एल सी जैन, संतोष जैन गुरुजी, भाजपा नेता नितेश जैन, महावीर जैन, प्रजेश जैन और अन्य समाजजन उपस्थित रहे और उन्होंने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उनके योगदान और समर्पण को याद करते हुए भावुक हुए। शोक सभा का संचालन सतीश जैन (इला बैंक), अध्यक्ष, विद्यासागर सोशल ग्रुप, इंदौर ने किया।













Add Comment