समाचार

सिंधिया ने किया करन सिंह जैन से आत्मीय मिलन : जैन परिवार ने पुरानी कलेक्ट्रेट पर किया सिंधिया का स्वागत


मुरैना प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वरिष्ठ अधिवक्ता करन सिंह जैन से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सिंधिया मंच तक पहुंचे और उन्हें गले लगाया। जैन परिवार द्वारा किए गए स्वागत ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


मुरैना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुरैना आगमन रविवार को विशेष रहा। इस दौरान सीनियर एडवोकेट करन सिंह जैन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। खास बात यह रही कि जहाँ अधिकतर जगहों पर सिंधिया ने कार में बैठकर ही अभिवादन स्वीकार किया, वहीं जैन परिवार से मिलने के लिए वे स्वयं कार से उतरकर मंच के नजदीक पहुंचे और करन सिंह जैन को गले से लगाया।

इस अवसर पर करन सिंह जैन के पुत्र भाजपा नेता महेंद्र कुमार जैन एडवोकेट भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि सिंधिया परिवार और जैन परिवार का जुड़ाव कई दशकों से है। करन सिंह जैन दिवंगत माधवराव सिंधिया के समय कांग्रेस में सक्रिय रहे थे और उनके पुत्र महेंद्र कुमार जैन ने भी कांग्रेस में रहकर लंबे समय तक कार्य किया।

बाद में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में आए तो भी जैन परिवार उनके साथ खड़ा रहा। हाल ही में सिंधिया उनके घर पर भी पहुंचे थे। इस आत्मीय मुलाकात ने पुराने रिश्तों और राजनीतिक नजदीकी को और मजबूत कर दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page