समाचार

आईजा के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए कार्यक्रम समिति का गठन : हुकुम काका होंगे निर्देशक, सौरभ जैन संयोजक और डॉ. राजीव जैन बंटी समन्वयक


ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के 5 अक्टूबर 2025 को अशोकनगर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कार्यक्रम समिति का गठन किया गया है। हुकुम काका को निर्देशक, सौरभ जैन को संयोजक और डॉ. राजीव जैन बंटी को समन्वयक नियुक्त किया गया। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…


सिरोंज। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को अशोकनगर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कार्यक्रम समिति का गठन किया गया है। यह भव्य अधिवेशन मुनि श्री पुंगव 108 संत सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया की अनुशंसा पर आईजा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया। समिति में वरिष्ठ समाजसेवी हुकुम काका को कार्यक्रम निर्देशक, सौरभ जैन गुलाबगंज को संयोजक और जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव जैन बंटी को समन्वयक नियुक्त किया गया।

महिला विंग का सम्मेलन भी आयोजित करेगा

प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने बताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन पूरे देश के पत्रकारों को एक मंच पर लाने के साथ पहली बार मध्यप्रदेश में महिला विंग का सम्मेलन भी आयोजित करेगा। इस अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक गण और आईजा परिवार के कई पदाधिकारी भाग लेंगे। आईजा का उद्देश्य जैन पत्रकारिता को सशक्त बनाना, समाज में पत्रकारों का सम्मान और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना है। आयोजन समिति ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और देश भर से पत्रकारों की भागीदारी की उम्मीद है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page