समाचार

डॉ. बंसल वायएसएस इंडिया टीम के चीफ मीडिया एडवाइजर बने : राष्ट्रीय पुरस्कार जनवरी में जयपुर में दिए जाएंगे 


जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अखिल बंसल जैन को वाएसएस इंडिया की ओर से चीफ मीडिया एडवाइजर पद पर मनोनीत किया गया है। उन्हें संस्था का स्थाई वरिष्ठ सदस्य भी नियुक्त किया गया है। नईदिल्ली से पढ़िए, यह खबर…


 नई दिल्ली। जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अखिल बंसल जैन को वायएसएस इंडिया की ओर से चीफ मीडिया एडवाइजर पद पर मनोनीत किया गया है। राजेश जैन ने बताया कि वाएसएस इंडिया के अध्यक्ष कमल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार एवं वायएसएस इंडिया की गतिविधियों को प्रभावशाली और सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी डॉ. अखिल बंसल जैन को यह दायित्व प्रदान किया गया है। साथ ही डॉ. बंसल को संस्था का स्थाई वरिष्ठ सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025 से जुड़ी मीडिया गतिविधियों, प्रेस रिलीज, समाचार कवरेज और मीडिया पार्टनरशिप के लिए रणनीति बनाने के दायित्व के साथ ही संस्था के सभी कार्यक्रमों में मीडिया और प्रेस समन्वय का दायित्व सौंपा गया है। स्मरण रहे कि वायएसएस फाउंडेशन भारत के सेवा निवृत सेना अधिकारियों द्वारा संचालित राष्ट्रीय संगठन है, जो राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, समाज सेवा, कला, खेल, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता तथा पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वालों को राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित करती है।

इस वर्ष का यह राष्ट्रीय पुरस्कार जनवरी में जयपुर में समारोह पूर्वक प्रदान किए जाएंगे। डॉ बंसल जैन के मनोनयन से समग्र जैन समाज गौरवान्वित हुआ। इंदौर नगर के वरिष्ठ समाजजन डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, सुशील पांड्या आदि समाज श्रेिष्ठयों ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page