फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की ओर से आयोज्य प्रथम सम्मेद शिखरजी तीर्थ यात्रा में 17 सितंबर को मधुबन में पूरे देश से 1008 हूमड़ जैन तीर्थ यात्री सम्मिलित होंगे। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर….
बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की ओर से आयोज्य प्रथम सम्मेद शिखरजी तीर्थ यात्रा में 17 सितंबर को मधुबन में पूरे देश से 1008 हूमड़ जैन तीर्थ यात्री सम्मिलित होंगे। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि 13 सितंबर को सभी यात्री एक साथ चार ट्रेनों क्षिप्रा एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, गरबा एक्सप्रेस से पार्श्वनाथ स्टेशन हेतु प्रस्थान कर 15 सितंबर को प्रातः सम्मेद शिखरजी सांवलिया पारसनाथ तीर्थ स्थल पर पहुंचेंगे। 15 को सभी यात्री एक साथ तलहटी के मंदिरों की वंदना करेंगे। 16 सितंबर को पहली बार एक साथ 1008 यात्री सम्मेद शिखरजी पर्वत स्थित सांवलिया पारसनाथ की निर्वाण भूमि की वंदना करेंगे। जो इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की सूची में शामिल होने जा रहा है। 17 सितंबर को सम्मेद शिखरजी में विशाल सम्मेद शिखरजी विधान, रथयात्रा और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इन्होंने दी है सभी यात्रियों को शुभकामनाएं
यात्रा में पूरे देश से यात्रियों का शामिल होना हूमड़ जैन समाज के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत, केंद्रीय यात्रा संयोजक राजकुमार बंडी, विजय तलाटी के नेतृत्व में यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यात्रा की सफलता के लिए दीपक भूता, धनपाल जैन सरोदा, श्रीपाल शाह, किरणकुमार शाह प्रमोद जे शाह, मिहिर गांधी, कौशल्या पतंग्या, डा निधि जैन, डॉ. श्रेणिक शाह सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।













Add Comment