समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मना क्षमावाणी महापर्व : समाजजनों ने “मिच्छामि दुक्कड़म्” कहकर जोड़ा स्नेह का सूत्र


आगरा के कलाकुंज स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी महापर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे से “मिच्छामि दुक्कड़म्” कहकर क्षमा याचना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्ति रस में रंग दिया। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…


आगरा मारुति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी महापर्व का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद बाहर से आए वक्ताओं ने क्षमा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यह पर्व हमें अहंकार त्यागकर विनम्रता अपनाने का संदेश देता है।

समाजजनों ने एक-दूसरे से “मिच्छामि दुक्कड़म्” कहकर क्षमा याचना की और आपसी कटुता को भुलाकर स्नेह और सौहार्द का सूत्र पिरोया। मंदिर समिति ने दशलक्षण महापर्व के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले महिलाओं और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भक्ति रस में रंग गया। कार्यक्रम का संचालन अजय जैन मास्टर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आदित्य भगत, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, राजीव जैन, अजय जैन, मुकेश भगत, संयम जैन, देवेंद्र जैन, ऋषभ जैन, दिव्यांशु जैन, कपिल जैन, शुभम जैन, मंजरी जैन, स्वीटी जैन, ममता जैन, कमलेश जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page