समाचार

यूपीएससी में चयनित स्वाति जैन सम्मानित : दिगबर जैन महासमिति चेलना इकाई ने किया स्वाति का सम्मान 


दिगबर जैन महासमिति चेलना इकाई (महिला) द्वारा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नईबस्ती में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित स्वाती जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ललितपुर से राजीव सिंघई की पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। दिगबर जैन महासमिति चेलना इकाई (महिला) द्वारा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नईबस्ती में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित स्वाती जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वाती जैन पुत्री स्व.अनिल बुखारिया ने यूपीएससी परीक्षा में 539 वीं रैंक प्राप्त कर जनपद और समाज का नाम रोशन किया।

महासमिति चेलना इकाई की सदस्याओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अध्यक्ष रश्मि जैन गदयाना, मंत्री मनीषा जैन थनवारा, कोषाध्यक्ष मेघा सतभैया, संरक्षक मंजू जैन,संगीता मेडीकल,सिन्धु सिंघई, सरोज जैन, सुषमा बरया, मीना जैन, ममता जैन वन विभाग, ममता सिरसौद मौजूद रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page