समाचार

10 उपवास पर अनिल रजनी कोठिया को दी शुभकामनाएं: फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज ने की तप की अनुमोदना


शिक्षक दंपति अनिल कोठिया एवं रजनी कोठिया को फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा पर्यूषण पर्व में दस उपवास व्रत पूर्ण करने पर उनके पारणे के अवसर पर अनुमोदना कर शुभकामनाएं दी गई। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। स्थानीय निवासी शिक्षक दंपति अनिल कोठिया एवं रजनी कोठिया को फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा पर्यूषण पर्व में दस उपवास व्रत पूर्ण करने पर उनके पारणे के अवसर पर अनुमोदना कर शुभकामनाएं दी गई। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया तथा महिला प्रकोष्ठ की कुसुम कोठिया ने अनिल रजनी को शुभकामनाएं देते हुए फेडरेशन के तपस्वी सम्मान कार्यक्रम की जानकारी दी।

इस अवसर पर कलिंजरा निवासी भरत जैन, रेशमा जैन, बागीदौरा निवासी दिलीप दोसी, प्रेमलता दोसी, आनंदपुरी से ईश्वरलाल जैन, आंजना से धनपाल जैन, गढ़ी से कमलेश धीरावत, राजेंद्र कोठिया, अशोक कोठिया, सरिता, निशा, जैनी, अर्निका, आयुष, डॉ. नमन, हीना, निशि, प्रतिनव, बदामीलाल कोठिया, कमला देवी, प्रवीण दोसी, दीपक जैन आदिनाथ कॉलोनी परतापुर, राजीव दोसी तथा सपना, डिंपल, मीना शाह सहित कई समाजजन एवं प्रशंसक शामिल थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page