भारतीय जैन संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षक दिवस पर पहली बार आगरा में भव्य गुरुदक्षिणा महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें जैन समाज के शिक्षकों को शिक्षा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व को समाज में नई ऊर्जा दी। पढ़िए मनोज जैन बाकलीवाल की ख़ास रिपोर्ट…
आगरा में भारतीय जैन संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गुरुदक्षिणा फाउंडेशन प्रोग्राम के अंतर्गत 7 सितम्बर को भव्य गुरुदक्षिणा महोत्सव का आयोजन महावीर भवन, न्यू राजा मंडी कॉलोनी में संपन्न हुआ। यह आयोजन जैन शिक्षकों को समर्पित “शिक्षा सारथी सम्मान समारोह” के रूप में पहली बार आगरा की धरा पर हुआ।
इस अवसर पर ज्ञान रत्नाकर बहुश्रुत पुण्य गुरुदेव श्री जय मुनि जी महाराज और गुरु हनुमंत हृदय सम्राट पूज्य श्री आदीश मुनि जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, विद्वान और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप जैन पीएनसी, सुनील कुमार जैन आईपीएस डीआईजी चंबल म.प्र., सीए सुरेशचंद जैन तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए। आयोजन का संचालन और व्यवस्था भारतीय जैन संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा की गई।
शिक्षा सारथी सम्मान प्रदान किया
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों – डॉ. आरके जैन, प्रो. डॉ. सीएम जैन, डॉ. नीरू जैन, जीएल जैन, निखिल जैन, डॉ. अतुल जैन, सुप्रिया जैन और पूजा जैन – को शिक्षा सारथी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी संस्कार, ज्ञान और जीवन मूल्य प्राप्त करती है।
यह आयोजन न केवल शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने वाला साबित हुआ बल्कि समाज में शिक्षा और गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवमयी धारा को और मजबूत करने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर मनोज जैन बाकलीवाल, रोहित जैन अहिंसा, सुरेश जैन, पारस जैन कंसल, मनीष लाला, कुमार मंगल जैन, अंकेश जैन, शैलेंद्र जैन, अंकुश जैन, निर्मल जैन मौठया, जगदीश प्रसाद जैन, आशीष जैन, विमलेश मारसंस, पंकज जैन, मुकेश जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।













Add Comment