कुण्डलपुर में युग शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी के प्रभावक शिष्य आचार्य समयसागर जी के मंगल आशीर्वाद से दशलक्षण महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने नाच-गान के साथ भाग लिया। पढ़िए राजीव सिंघई की पूरी रिपोर्ट…
कुण्डलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युग शिरोमणि महान् संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रभावक शिष्य अध्यात्मरत्न आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पर्वराज दशलक्षण महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पर्वत पर स्थित पूज्य बड़े बाबा मंदिर में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश और पूजा-अर्चना का आयोजन भक्ति भावपूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्याभवन में प्रातः अभिषेक पूजन एवं दोपहर में प्रतिदिन विधान आयोजित किया गया।
दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिवस उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के दिन प्रथम अभिषेक, शांतिधारा एवं रिद्धिकलश करने के साथ भगवान वांसुपूज्य के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
गाजे-बाजे के साथ श्रीजी की शोभायात्रा निकाली
दोपहर में शिखर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते कुण्डलपुर नगर भ्रमण किया। अभिषेक, शांतिधारा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का सौभाग्य गोकुलचंद्र आदित्य जैन, सिं. उदयचंद रतनचंद जैन, सौधर्म इंद्र आदिअनिल जैन और अन्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। विधानाचार्य ब्रह्मचारी मनोज भैया, अनिल पुजारी जी कुण्डलपुर, ब्रह्मचारिणी हेमा दीदी और अन्य तपस्वियों का सम्मान किया गया। सायंकाल बड़े बाबा मंदिर में भक्तामर दीप अर्चना एवं संगीतमय महाआरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।













Add Comment