समाचार

कांग्रेस नेता भरत जैन ‘चीकू’ भाजपा में शामिल : भाजपा ही एकमात्र पार्टी जो राष्ट्रहित की राजनीति करती है


रविवार को कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता एवं वैश्य महासम्मेलन युवा शाखा के स्थानीय अध्यक्ष भरत जैन ‘चीकू’ ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अंबाह से पढ़िए, यह खबर…


अंबाह। रविवार को कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता एवं वैश्य महासम्मेलन युवा शाखा के स्थानीय अध्यक्ष भरत जैन ‘चीकू’ ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जयेश्वर महादेव पार्क में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में भरत जैन का भाजपा में शामिल होना औपचारिक रूप से घोषित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन ने मंच से उनकी सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भरत जैन का स्वागत किया और इसे पार्टी के लिए युवाओं की ऊर्जा और संगठन विस्तार का कदम बताया। भरत जैन ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकास और राष्ट्रहित की राजनीति करती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में वह समाज व क्षेत्र की बेहतरी के लिए अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे। जिनेश जैन ने कहा कि भाजपा में भरत जैन का शामिल होना पार्टी को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में युवाओं को हमेशा सम्मान और अवसर मिलता है और संगठन में ऊर्जावान प्रतिभाओं का आना आने वाले समय में राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन का कारण बनेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page