समाचार

आचार्य विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में भव्यता से मनाया जाएगा दसलक्षण पर्व: रामगंजमंडी में जिनालयों की विशेष सजावट, समाजबंधुओं में उत्साह का वातावरण


रामगंजमंडी में आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज ससंघ सानिध्य में दसलक्षण पर्व का भव्य आयोजन 28 अगस्त से शुरू होगा। जिनालयों में विशेष सजावट, प्रभु अभिषेक, तत्वार्थ सूत्र वाचन और प्रतिदिन प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बनेगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


रामगंजमंडी। तप और आराधना का महापर्व दसलक्षण इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 28 अगस्त गुरुवार से पर्वारंभ होगा। नगर के समस्त जैन जिनालयों में विशेष साज-सज्जा की गई है और मंदिरों के बाहर रोशनी से वातावरण उत्सवमय बना दिया गया है।

प्रमुख श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 5.15 बजे ध्यान साधना, 6.15 बजे मूलनायक शांतिनाथ भगवान का अभिषेक और शांतिधारा होगी। इसके बाद आचार्य श्री के सानिध्य में प्रवचन, सामूहिक पूजन और तीन मंडल में तत्वार्थ सूत्र अर्ध समर्पण होगा।

गुरु भक्ति आरती, शंका समाधान, स्वाध्याय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

आचार्य श्री प्रतिदिन दस धर्मों पर विशेष प्रवचन देंगे। दोपहर में तत्वार्थ सूत्र का अध्ययन और संध्या बेला में गुरु भक्ति आरती, शंका समाधान, स्वाध्याय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन को सफल बनाने हेतु संरक्षक अजित सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया, चेतन बागड़िया, महामंत्री राजकुमार गंगवाल, मंत्री राजीव बाकलीवाल, महावीर मंदिर अध्यक्ष महेंद्र ठोरा, महामंत्री पदम सुरलाया ने सहयोग का आह्वान किया है। समाज में आचार्य संघ का सानिध्य प्राप्त होने से वातावरण भक्तिमय बन गया है और समाजबंधुओं में भरपूर उत्साह देखा जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page