ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) की महिला विंग का गठन मध्यप्रदेश में किया गया है। इंदौर की रुचि चोविशया जैन को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आगामी 5 अक्टूबर को अशोकनगर में राष्ट्रीय पत्रकार महा सम्मेलन होगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
इंदौर में ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) की ओर से पहली बार महिला विंग का गठन किया गया। संस्थापक हार्दिक हुंडिया और प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी की अनुशंसा पर रुचि चोविशया जैन को प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. किरण जैन को महासचिव, किरण रांका को उपाध्यक्ष और नम्रता जैन सैनानी को महामंत्री बनाया गया।
रुचि चोविशया जैन ने कहा कि शीघ्र ही संभाग और जिला स्तर पर महिला विंग का विस्तार किया जाएगा। महिला पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए संगठनात्मक प्रयास होंगे।
गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को अशोकनगर में राष्ट्रीय पत्रकार महा सम्मेलन और महिला पत्रकार सम्मेलन होगा। इस अवसर पर जगतपूज्य निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज का सान्निध्य रहेगा। देशभर से वरिष्ठ पत्रकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया और कई राजनेता भी उपस्थित रहेंगे।














Add Comment