समाचार

रैना जैन अभा धर्म जागृति संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत : नवां राष्ट्रीय अधिवेशन जैन तीर्थ अहिच्छेत्र में हुआ आयोजित 


जैन उपासना स्थल श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र अहिच्छेत्र (रामनगर किला) में आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में हुए अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान रजिस्टर्ड के नवें राष्ट्रीय अधिवेशन में महिला प्रकोष्ठ का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति रैना जैन दिल्ली को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना अहिच्क्षेत्र। जैन उपासना स्थल श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र अहिच्छेत्र (रामनगर किला) में आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान रजिस्टर्ड के नवें राष्ट्रीय अधिवेशन में महिला प्रकोष्ठ का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति रैना जैन धर्मपत्नी भूपेंद्र जैन दिल्ली को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अधिवेशन संयोजक निकुंज जैन के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर आचार्यश्री के निर्देशानुसार महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में अंजली जिनेश जैन (नगर पालिका अध्यक्ष) अम्बाह, शर्मीला जैन मुंबई महाराष्ट्र, मनीषा सुनील जैन (मोना जनरेटर) दिल्ली, रीता जैन अलवर संरक्षिका, शिखा जैन शिवपुरी उपाध्यक्ष, प्रिया जैन नोयडा महामंत्री, नीता जैन फरीदाबाद मंत्री, पदमा जैन दिल्ली कोषाध्यक्ष, स्वेता जैन बड़ोदरा गुजरात आहार मंत्री, पिंकी जैन उत्तमनगर दिल्ली सांस्कृतिक मंत्री, खुशबू जैन मुंबई प्रचार मंत्री मनोनीत की गईं। अधिवेशन के दौरान ही संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या कामां द्वारा आचार्य संघ सानिध्य में नव निर्वाचित प्रबंध समिति को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पण का भाव रखते हुए संस्था हित में कार्य करने का प्रण संकल्प दिलाया गया।

नवीन अध्यक्ष रैना जैन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चेयरमैन डॉ नीरज जैन, संयोजक रमेशचंद्र जैन, अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री भूपेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष राजकमल जैन, मंत्री संजीव जैन ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि धर्म जागृति संस्थान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महिला संघठन उल्लेखनीय कार्य करेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page